Monday, November 2, 2026
Home Chandigarh 22 फरवरी से बदलेगा पंजाब के स्कूलों का समय: सिंगला

22 फरवरी से बदलेगा पंजाब के स्कूलों का समय: सिंगला

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने शुक्रवार को कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राईवेट स्कूलों का समय बदला गया है जोकि 22 फरवरी, 2021 से लागू होगा। श्री सिंगला ने बताया कि सोमवार से प्राईमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक होगा जबकि मिडल / हाई / सीनियर सेकंडरी स्कूल सुबह 9 बजे 3:20 तक खुलेंगे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अभिभावकों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के फिर से स्कूल खोलने के फ़ैसले का समर्थन किया क्योंकि उनकी सरकार ने महामारी के दौरान सुरक्षा उपायों का पूर्ण पालन करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को यकीनी बनाया था। उन्होंने कहा कि यह वार्षिक परीक्षाओं से पहले फाईनल रिवीजऩ का समय है और इसलिए अभिभावक और अध्यापकों द्वारा लगातार की जा रही मांग को स्वीकार करते हुए विभाग ने स्कूलों के समय को बदलने का फ़ैसला किया है।

Advertisements

शिक्षा मंत्री ने कहा कि फिर से स्कूल खालने से पहले विभिन्न मध्यमों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही थी और कोविड महामारी के कारण अध्यापकों और विद्यार्थियों को शारीरिक रूप में एक दूसरे के सामने आने का मौका बहुत कम मिला। स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवाई जा रही हैं और विद्यार्थियों की कारगुज़ारी का जायज़ा लेने के उपरांत विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। श्री सिंगला ने कहा कि स्कूलों के समय में तबदीली होने से विद्यार्थियों और अध्यापकों को फाईनल रिवीजऩ के लिए और ज्यादा समय मिलेगा जोकि उनको परीक्षाओं में बेहतर कारगुज़ारी के लिए मददगार सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here