
दसूहा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मनु रामपाल। दसूहा के गांव झिंगडक़लां के निवासी बिट्टू गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि गत सायं वह हाजीपुर चौंक के समीप स्थित एक दुकान से दहीं खरीद कर घर आया था, कि कुछ ही देर बाद जब उसने दही को खोलकर खाने के लिए निकाला तो वह दही पूरी तरह से रबड़ में तबदील हो चुका था। जिसके बाद उसने स्वास्थ्य विभाग से मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

बिट्टू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से समय-समय पर दुकानदारों से बैठकें कर हिदायतें दी जाती हैं लेकिन, उसके बावजूद भी मिलावटखोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।












