ब्राह्मण सभा ने आयोजित किया कार्यक्रम, संक्रांति के अवसर पर की विश्व मंगल की कामना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) होशियारपुर गत वर्षो की परंपरा को जारी रखते हुए प्रधान मधुसूदन कालिया की अध्यक्षता में चैत्र मास की सक्रांति के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान डा. नवजोत शर्मा और डा. सौरव शर्मा द्वारा अग्निहोत्र करते हुए संपूर्ण विश्व के मंगल की कामना की गई तथा पंडित गुरुदेव प्रसाद द्वारा हवन यज्ञ संपूर्ण करवाया गया। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए संरक्षक पं.हरीश ऐरी द्वारा चैत्र मास की सक्रांति की शुभकामनाएं दी गई और आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया गया।

Advertisements

इस मौके पर ब्राह्मण समाज की तरफ से नवनियुक्त पार्षद आशा दत्ता और मीना शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पं.हरीश ऐरी, कमलेश शर्मा, डा. अजय बग्गा, कृष्ण शर्मा, ओंकार नाथ शर्मा, बिंदुसार शुक्ला, जगमोहन शर्मा, सुरेश तिवारी, शशि कमल भारद्वाज, पं. मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल शर्मा, श्याम सुंदर मोदगिल, पं. रमेश भारद्वाज, राकेश शर्मा, अशोक शर्मा, विजय शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, अनिल शर्मा, मनदीप शर्मा, पवन शर्मा, संदीप शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, रविंदर दत्ता, गौरव शर्मा, पं. वीके भारद्वाज, योगेश शर्मा, सतीश कौशल, अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, पं. अश्विनी कालिया, प्रताप शर्मा, संजीव कालिया, अनुराग कालिया, सुभंकर शर्मा, विश्वजीत प्रभाकर आदि अन्य ब्राह्मण रतन शामिल हुए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here