
होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश भार्गव। सरवत दा भला ट्रस्ट के मुख्य संस्थापक डाक्टर एस पी सिंह औबराय द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के 10 जरुरत मंद विद्यार्थियों की फीस का एक लाख रुपए का चैक आज ट्रस्ट की डायरेक्टर एजूकेशन डा इंद्र जीत कौर गिल्ल एवं होशियारपुर के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी द्वारा प्रिंसीपल डाक्टर परविंदर सिंह को सौंपा गया। इस मौके पटियाला से विशेष रूप से पधारीं डा गिल्ल ने बताया कि सन्नी औबराय स्वैरोजगार स्कीम चला कर डा औबराय बहुत से बच्चों की पढ़ाई का खर्च अपनी जेब से उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें बताते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि श्री आनंदपुर साहिब में डा औबराय द्वारा यूनिवर्सिटी की स्थापना कर दी गई है, यहां बिल्कुल निशुल्क पढ़ाई करवाई जाएगी। उन्होंने डाक्टर औबराय द्वारा समाज सेवा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों का भी बर्णन किया। प्रिंसीपल डाक्टर परविंदर सिंह ने कहा कि ऐसे नेक कार्य के लिए डाक्टर औबराय का जितना भी धन्यवाद किया जाए,कम है। उन्होंने बताया कि उन द्वारा भेजी 10 जरुरत मंद विद्यार्थियों की सूची की फीस जमा करवाने संबंधी उनकी मांग को तुरंत मान लिया गया, जिसके लिए वोह हृदय से डाक्टर औबराय के आभारी हैं।
इस मौके ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राकेश भार्गव तथा चंद्र प्रकाश सैनी के साथ साथ पटियाला कार्यालय से अधिकारी एवं श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के अधिकारी एवं विद्यार्थी भी उपस्थित थे।











