Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur सैनी जागृति मंच पंजाब ने मेयर प्रवीण सैनी को किया सम्मानित

सैनी जागृति मंच पंजाब ने मेयर प्रवीण सैनी को किया सम्मानित

oplus_4194304

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सैनी जागृति मंच पंजाब की ओर से नगर निगम होशियारपुर की नवनियुक्त मेयर प्रवीण सैनी को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंच के सदस्यों ने मेयर बनने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि प्रवीण सैनी शहर की बेहतरी और विकास के लिए हर पहलू पर ध्यान देते हुए होशियारपुर को और सुंदर बनाने के लिए कार्य करेंगी। 

Advertisements

मंच के सदस्यों ने कहा कि शहर के विकास से जुड़े किसी भी कार्य में यदि सैनी जागृति मंच पंजाब की आवश्यकता पड़ती है तो मंच हर समय मेयर प्रवीण सैनी के साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर सैनी जागृति मंच पंजाब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह, महासचिव हरिंदर सैनी बिट्टू, जिला अध्यक्ष प्रेम सैनी, जिला युवा अध्यक्ष किरपाल सिंह पाली, सूरत सिंह सैनी, अमोलक चंद सैनी, चमन लाल सैनी, सैनी समाज के अध्यक्ष कमलजीत सिंह भूपा, पार्षद दरिपण सैनी, रिचा सैनी, शिल्पा सैनी और दीक्षा सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here