
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिंपल अरोड़ा वैल्फेयर सोसायटी की प्रधान दीप भट्टी ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि हर भारतवासी होली का पर्व हर्षो व उल्लास के साथ मनाते हैं। उन्होंने सभी रंगों के त्योहार होली की बधाई दी और सभी लोगों से सारे गिले, शिकवे भुला कर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए।

दीप भट्टी ने होली के रंग हम सभी को आपस में जोड़ता है और रिश्तों में प्रेम के रंग भरता है। होली का पर्व हिन्दुओं के द्वारा मनाए जाने वाले प्रमुख त्यौहारों में से एक है। होली पूरे भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार है।












