Sunday, October 18, 2026
Home National बीच सडक़ पर पुलिस वालों ने शख्स को पीटा, वीडियो वायरल, दोनों...

बीच सडक़ पर पुलिस वालों ने शख्स को पीटा, वीडियो वायरल, दोनों पुलिस कर्मी निलंबित, जांच जारी

इंदौर (द स्टैलर न्यूज़)। देश के सबसे सुन्दर शहर इंदौर के समीपवर्ती क्षेत्र परदेशीपुरा में मास्क न लगाने पर दो पुलिसवालों ने एक शख्स को सड़क़ पर बुरी तरह पीटा, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद जहां दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है वहीं पुलिस के इस कृत्य की कड़ी निंदा भी हो रही है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि उक्त शख्स ने पहले पुलिस वालों के साथ बदसलूकी की और पुलिस का कालर पकड़ा था, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और जो वीडियो वायरल हो रही है वह एडिट करके वायरल की जा रही है। घटना 6 अप्रैल दिन मंगलवार की बताई जा रही है।

Advertisements

जानकारी अनुसार इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में घटी घटना में पुलिसवालों से मारपीट का शिकार हुए व्यक्ति ने बताया कि वह अपने पिता के लिए खाना लेकर अस्पताल जा रहा था कि रास्ते में उसे पुलिस वालों ने बुलाया। उसी दौरान उसका मास्क गिर गया तथा पुलिस वालों ने उसे पीटना शुरु कर दिया। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार पुलिस वाले लात घूसों से बुरी तरह से शख्स को पीट रहे हैं और उसका बच्चा अपने पिता को छोडऩे की गुहार लगा रहा है। उस दौरान कुछ राहगीर भी पुलिस को उसे छोडऩे को कह रहे हैं, लेकिन पुलिस वाले उसे पीटते ही जा रहे हैं। घटना के बाद से पुलिस के व्यवहार की कड़ी निंदा हो रही है।

दूसरी तरफ एसपी इंदौर आशुतोष बागरी के अनुसार वीडियों में दिखाई दे रहे वेयक्ति ने मास्क नहीं पहन रखा था तथा जब उसे पुलिस कर्मियों ने रोका तो उसने उनके साथ बदतमीजी की और उनके साथ गाली गलौच करते हुए झगड़ा करना शुरु कर दिया था। जो वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे कांट-छांट कर तैयार किया गया है ताकि पुलिस की छवि को खराब हो सके। फिलहाल दोनों कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here