Wednesday, October 21, 2026
Home National पुल नहीं तो पिलर से ही सही, कंधे पर बस्ता टांग जान...

पुल नहीं तो पिलर से ही सही, कंधे पर बस्ता टांग जान हथेली पर रख नदी पार कर रहे मासूम

मध्यप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्यप्रदेश के विदिशा में बच्चे जान-जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं। विदिशा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र है। लेकिन बच्चों को नदी पार करने के लिए पुल भी नहीं है। अधूरे पुल को पार कर बच्चे स्कूल जाते हैं। इसका वीडियो वायरल है। थोड़ी सी चूक में बच्चों की जान जा सकती है। दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि ब्रिज के लिए बने पिलकर फांदकर बच्चे स्कूल जा रहे हैं। यह वीडियो विदिशा जिले के पाहो पड़रिया गांव स्थित स्टॉप डैम का है। स्कूली बच्चे छलांग लगाकर स्टॉप डैम को पार करते हैं।

Advertisements

वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे स्कूल बैग लेकर छलांग लगा रहे हैं। स्टॉप डैम के लिए बने पिलर के बीच फासला भी अधिक है। कभी अगर किसी बच्चे से चूक होती है तो बड़ा खतरा हो सकता है। इन सबके बावजूद प्रशासन की तरफ से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं, इस घटना को लेकर प्रशासन की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि इसे लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन स्टॉप डैम का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इसकी वजह ग्रामीणों के परेशानी झेलनी पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here