Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur विधायक डोगरा ने अनाज मंडी दसूहा में गेहूं की खऱीद का किया...

विधायक डोगरा ने अनाज मंडी दसूहा में गेहूं की खऱीद का किया शुभारंभ

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। हल्का विधायक दसूहा अरुण डोगरा ने अनाज मंडी दसूहा में गेहूं की फ़सल की खऱीद आरंभ करवाई। विधायक ने खऱीद एजेंसियों को अनाज मंडियों में लाई गई फ़सल के दाने-दाने की खऱीद,अदायगी और लिफ्टिंग को विश्वसनीय बनाने के निर्देश दिए। विधायक डोगरा ने मंडियों में निर्विघ्न और सुचारू ढंग से खरीद करवाने की सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।

Advertisements

कोविड से बचाव के लिए सभी जरुरी प्रबंधों को यकीनी बनाया गया है। विधायक ने किसानों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि गेहूं की निर्विघ्न और सुचारू ढंग से खरीद में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर नरिंदर कुमार चेयरमैन मार्केट कमेटी,परविंदर कुमार बिट्टू ब्लॉक प्रधान कांग्रेस कमेटी दसूहा,पार्षद यौवन बस्सी,पार्षद भुल्ला राना,पार्षद सुच्चा सिंह,पार्षद चंद्र शेखर,पार्षद राकेश बस्सी,बाऊ राम, सरपंच पनवा बब्बू, बलदेव सिंह, गुलशन वर्मा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस दसूहा,शाम लाल भंबी, सरपंच विनोद, चंद्र मोहन शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here