Monday, November 2, 2026
Home National घर में काम करने वाली महिला से दबंगों ने की दरिंदगी, देर...

घर में काम करने वाली महिला से दबंगों ने की दरिंदगी, देर रात घर से उठाया

बछवाड़ा (बेगूसराय) (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। घर में काम करने वाली दलित महिला के ऊपर चोरी का आरोप लगाकर, दबंगों नें देर रात कम करने वाली दाई को उसके घर से न सिर्फ उठाया बल्कि दरिंदगी पुर्वक मार पीट रात अपने घर में बंधक बनाए रखा। बताते चलें कि चमथा दो पंचायत बडख़ुंट निवासी गोविंद पासवान की पत्नी देवकी देवी वाजिदपुर विद्यापतिनगर निवासी टुना चौधरी के घर में काम किया करती थी। रविवार की देर रात टुना चौधरी अपने समर्थकों के साथ अचानक उक्त काम वाली बाई के घर धावा बोल दिया। और जेवर चोरी का इंतजार लगाकर दबंगों नें उक्त महिला को अपने साथ ले गया। और रात भर एक कमरे में बंद कर बर्बरता पुर्वक बेरहमी से मारपीट किया।

Advertisements

सुबह जब परिजनों नें उक्त महिला की खोजबीन करते हुए दबंगों के घर पहुंचे तो दबंगों नें अपने छत से दरवाजे खड़े लोगों पर ईंट पत्थर बरसाने लगा। चोटिल परिजन वापस आ कर गांव वालों को सारी घटनाक्रम की जानकारी दी। तत्पश्चात आक्रोशित ग्रामीणों नें उक्त दबंग के धर जाकर खुब हंगामा मचाया। बात को बढ़ते देख दबंगों नें उक्त महिला को अपने कब्जे से मुक्त किया। सोमवार को दिन भर चमथा पुल चौक पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। हालांकि बछवाड़ा थाना प्रभारी सुजीत कुमार व तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश अपने दल-बल के साथ चमथा पुल चौक पर कैंप कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here