Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur सिविल अस्पताल में कोविड मरीजों के इलाज के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध:...

सिविल अस्पताल में कोविड मरीजों के इलाज के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध: अपनीत रियात

होशियारपुर, 07 मई: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज सिविल अस्पताल का दौरा कर कोविड मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में लगने वाले आक्सीजन प्लांट की प्रगति संबंधी जानकारी भी हासिल की। उन्होंने कोविड वार्ड में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी दिन रात कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए काम कर रहे हैं और मरीजों तक हर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतरा, एस.एम.ओ डा. जसविंदर सिंह भी मौजूद थे।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने कोविड मरीजों की देखभाल के लिए लगे स्टाफ से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और उनकी ओर से दी जाने वाली बेहतर सेवाओं के लिए उनकी हौंसला आफजाई भी की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोविड इलाज संबंधी आक्सीजन व सभी दवाईयां मौजूद है और मरीजों का काफी अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने इस दौरान मरीजों के परिजनों से भी बातचीत की और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की।

अपनीत रियात ने इस दौरान कोविड ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे मरीजों की बेहतरी के लिए बिना थके व छुट्टी के दिन रात सेवा कर रहे हैं। इस लिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम भी स्वास्थ्य प्रोटोकाल का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों की सुरक्षा के लिए जो कार्य  कर रहे हैं उसको समाज हमेशा याद रखेगा। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि बहुत जरुरी काम होने पर ही वे घर से बाहर निकलें और मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने व समय- समय पर साबुन से हाथ धोने के निर्देशों का पूरा पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here