Wednesday, October 21, 2026
Home Education पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में चौहाल स्कूल की स्वीकृति ने ब्लाक में पहला...

पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में चौहाल स्कूल की स्वीकृति ने ब्लाक में पहला और जिले में प्राप्त किया दूसरा स्थान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): इंग्लिश बूस्टर क्लब द्वारा करवाई गई पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर पहला स्थान हासिल करने के बाद सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल की छात्रा स्वीकृति ने जिला स्तर पर भी दूसरा स्थान प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया है।

Advertisements

प्रिंसिपल वैशाली चड्डा के मार्गदर्शन में स्वीकृति ने अपनी गाइड अध्यापिका परमजीत कौर की देखरेख में पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता की तैयारी की। परमजीत कौर ने छात्रा को प्रतियोगिता की बारीकियों के बारे में जानकारी दी, जिसके बल पर उसने प्रतियोगिता में जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। स्वीकृति की इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल वैशाली चड्डा ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उनके स्कूल की छात्रा ने जिला स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि छात्रा स्वीकृति की सफलता के पीछे उसकी अध्यापिका परमजीत के साथ-साथ उसके अभिभावकों की मेहनत का भी योगदान है। जिन्होंने उसे इसकी तैयारी के लिए अच्छा माहौल प्रदान किया। इसी बीच लेक्चरर संदीप कुमार सूद तथा अंकुर शर्मा ने भी इस उपलब्धि के लिए स्वीकृति तथा उसकी अध्यापिका परमजीत कौर की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि आगे से भी स्कूल के और विद्यार्थी अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here