रविदास नगर आदमवाल की पंचायत ने भी थामा कांग्रेस का दामन, सरकार की नीतियों पर जताया विश्वास

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की जन हितैषि नीतियों और हलका होशियारपुर के विकास हेतु कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर रविदास नगर आदमवाल की पंचायत ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर सरपंच रीटा रानी, पंच बहादुर सिंह, पंच बिमला देवी, पंच सुनीता देवी व पंच सुनीता रानी साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हुए।

Advertisements

कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और उनके क्षेत्र के विकास के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब और होशियारपुर के अच्छे भविष्य के लिए आज लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। क्योंकि, वे जानते हैं कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस की सरकार के हाथों में ही उनका भविष्य सुरक्षित है।

इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल होने पर पंचायत सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति करना नहीं बल्कि अपने क्षेत्र का विकास करवाना है और यह कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की अगुवाई में ही संभव है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि श्री अरोड़ा द्वारा निस्वार्थ भाव और बिवा भेदभाव के कार्य करवाए जा रहे हैं। जिनका समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर ब्लाक समिति सदस्य विक्रमजीत सिंह संधू, नंबरदार सतवीर सत्ती, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, सरपंच बलविंदर भट्टी, सरपंच मनप्रीत सिंह, सरपंच इंद्रजीत सिंह, मनमोहन सिंह कपूर, जगवीर सिंह, गुरमेल सिंह व राज कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here