Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur कोरोना महामारी को रोकने में मास्क साबित हो रहा है पहली ढाल:...

कोरोना महामारी को रोकने में मास्क साबित हो रहा है पहली ढाल: नीति तलवाड़

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की चेन हमारी सूझबूझ से टूट जाएगी। इस के  लिए मास्क पहली ढाल साबित हो रहा है। उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने आज सैशन कोर्ट रोड़ होशियारपुर में जन जागरण अभियान के तहत लोगों को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक करने के लिए लगाए गए कैंप के अवसर पर कहे। नाति तलवाड़ ने कहा कि आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि जिन लोगों ने मास्क का इस्तेमाल सही ढंग से किया है, वो लोग इस महामारी को मात दे रहे हैं। उन्होने कहा कि पर अभी भी देखने में आया है कि  बहुत से लोग मास्क का इस्तेमाल अपने व दूसरों के बचाव के लिए नहीं कर रहे।

Advertisements

नीति तलवाड़ ने कहा कि जब तक हम खुद अपने आप की चिन्ता नहीं करते, तब तक हमारी रक्षा और कोई नहीं कर सकता। उन्होने कहा कि हम सब सरकार दवारा जारी किए गए दिश निर्देशों व नियमों की पालना सख्ती से करें। इस मौके पर उन्होने पत्रक के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी जानकारी दी व उन्हे मास्क भी वितरित किए। इस अवसर पर  रजनी तलवाड़, मीनू बाला, अमिता, मुस्कान अंर्तयामी, प्रिया सैनी, गुरमिंदर कौर लाडी, बिंदर पाल, प्रवीण सैनी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here