श्री गुरू अर्जुन देव जी की शहीदी के अवसर पर ’रूख लाओ, सुख पाओ’ मुहिंम से की शुरूआत

होशियारपुर (द स्टैलर न्युज)। आज अकाली दल (संयुक्त) जिला होशियारपुर के यूथ विंग द्वारा शहीदों के सरताज श्री गुरू अर्जुन देव जी की शहीदी के अवसर को मुख्य रखते हुये तथा किसान आन्दोलन में शहीद हुये किसानों की याद में वातावरण की संभाल के लिए ’’रूख लाओ, सुख पाओ’ मुहिंम से शुरूआत की गई। आज यूथ विंग के जि़ला प्रधान मनप्रीत सिंह सैनी की अध्यक्षता में फुटबाल ग्राऊंड देशमेश नगर में पेड़ लगाने की मुहिंम की शुरूआत की गई जिसमें अन्यो के इलावा सतविन्द्र पाल सिंह प्रधान जिला होशियारपुर, अवतार सिंह जौहल जनरल सचिव, मास्टर कुलविन्द्र सिंह जंडा उप-प्रधान, परमिन्द्र सिंह पुन्नू पूर्व चेयरमैन पी.ए.डी.बी, जनरैल सिंह धीर, मनोहर लाल सारोबाल पूर्व डी.एम. कोआप्रेटिव बैंक होशियारपुर,  भूपिन्द्र सिंह, मास्टर हरजीत सिंह, सुखविन्द्र सिंह मैनेजर, जीवन कुमार पूर्व फोरैस्टर शामिल हुये।

Advertisements

इस अवसर पर सतविन्द्र पाल सिंह प्रधान जि़ला होशियारपुर ने श्री गुरू अर्जुन देव जी की शहादत पर प्रकाश डालते हुये कहा कि श्री गुरू अर्जुन देव जी ने धर्म की रक्षा के लिए  जिस तरीके से शहादतदी, उसकी कोई दूसरी मिसाल सारी दुनिया में मिलती। हम सभी को उनके दिखाये हुये रास्ते पर चलने की ज़रूरत है। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह, सुखबीर सिंह, सर्बजीत सिंह साबी, गरविन्द्र सिंह (लक्की), शिव कुमार, मनजिन्द्र सिंह, जतिन्द्र सिंह, जसविन्द्र सिह, प्रभजोत, सुरजीत सिंह, हरविन्द्रपाल गोगना, पुनीत अरोड़ा, रवि शर्मा, जसप्रीत सिंह सहोता तथा मुहल्ला देशमेश नगर महिला वर्ग होशियारपुर आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here