
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पाटीज्ञ सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अमृतसर दौरे के दौरान होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के नेता रविंदर शर्मा रवि ने उनसे भेंट की और पार्टी की मजबूती का संकल्प दोहराया। इस मौके पर उन्होंने श्री केजरीवाल से कहा कि होशियारपुर में पार्टी का आधार काफी बढ़ रहा है तथा वह पार्टी द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभा रहे हैं।

आगे भी पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे वह निष्ठा से निभाएंगे ताकि होशियारपुर में पार्टी की जीत हो और प्रदेश में सरकार बन सके। रविंदर शर्मा रवि ने कहा कि श्री केजरीवाल से भेंट दौरान उन्हें ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह इतने बड़े आदमी से मिल रहे हैं। श्री केजरीवाल जी अगर आम आदमी की बात करते हैं तो वह खुद भी आम बनकर ही रहते हैं तथा अपनी पार्टी के वर्करों को भाई-बहन की तरह स्नेह देते हैं व बहुत ही विनम्र स्वभाव से मिलते हैं।












