केजरीवाल का ब्यान हिन्दू सिखों में दरार डालने की कोशिश: वर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केजरीवाल नहीं चाहता पंजाब का मुख्यमंत्री कोई दलित बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष व शाम चौरासी मंडल प्रभारी भारत भूषण वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब का मुख्यमंत्री सरदार बनाये जाने की बात की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि केजरीवाल समाज में फिरका परस्ती फैला कर पंजाब की सत्ता हासिल करना चाहता हैं। जिसमें उन्हें  कभी कामयाबी नहीं मिलेगी। कांग्रेस और आप पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू है जो हमेशा झूठ की राजनीति करते है। वर्मा ने कहा कि पंजाब का मुख्यमंत्री हमेशा सरदार ही रहा है। परंतु प्रदेश के हिन्दू लोगो ने इसे स्वाभाविक प्रक्रिया मानकर कभी विरोध नहीं किया। क्योंकि पंजाब की जनता को इससे कोई फर्क नही पड़ता कि पंजाब का मुख्यमंत्री सिख भाई है कि हिन्दू।  परंतु अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री को हिंदू-सिख  का मुद्दा बनाकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहता हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की हमेशा घटिया सोच रही है। इसी लिए इसने पिछले विधानसभा चुनावों में भी आतंकी रह चुके लोगों के घरों में रातें गुजारी थी। वर्मा ने कहा कि केजरीवाल की यह इच्छा भी है कि पंजाब का मुख्यमंत्री कोई दलित ना बन जाये। उन्होंने कि पंजाब की जनता भली भांति जानती है कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले लंबे समय से यह प्रयास किया है कि पंजाब की एकता अखंडता और  हिंदू -सिख  भाईचारा कायम रहे। और दलित समाज के उत्थान के लिए भी सिर्फ भाजपा ने ही बड़े काम किये हैं। वर्मा ने कहा कि “आप” जैसी बिकाऊ पार्टी को पंजाब की जनता इस बार भी सत्ता से दूर ही रखेगी और 2022 में पंजाब की जनता भाजपा को प्रदेश की सेवा का मौका जरूर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here