Thursday, November 19, 2026
Home Hoshiarpur बुरी खबर: पिता ने इकलौते बेटे की छाती में मारी गोली

बुरी खबर: पिता ने इकलौते बेटे की छाती में मारी गोली

father-gun-attacked-son-tulsi-nagar-hoshiarpur-punjab

-सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने किया डी.एम.सी. रैफर-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के कच्चे क्वार्टर में स्थित तुलसी नगर में एक पिता ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपने जवान बेटे की छाती में गोली मार दी। गंभीर अवस्था में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डी.एम.सी. रैफर कर दिया गया था। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर डांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर प्राप्त जानकारी अनुसार कथित आरोपी विजय शर्मा निवासी तुलसी नगर जोकि नशे का आदि था की उसके बेटे रॉबिन शर्मा (30 वर्ष) के साथ बाद दोपहर किसी बात को लेकर बहस हो गई और इससे गुस्साए विजय शर्मा ने अपनी दोनाली से राबिन की छाती में गोली दाग दी। जिससे रॉबिन गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डी.एम.सी. रैफर कर दिया गया। इस संबंधी सूचना मिलने पर थाना माडल टाउन प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी थाना माडल टाउन के ए.एस.आई. जगदीश कुमार ने बताया कि वे घायल के बयान लेने के लिए लुधियाना जा रहे हैं तथा बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घायल के बयानों के बाद ही वह केस सबंधी कुछ बता सकेंगे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here