
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल से पदोन्नत होकर लेक्चरर बने मैडम जगदीप कौर, इंदुबाला काजल, बलवीर सिंह के साथ पुलकिता शर्मा को स्कूल में सेवा के दौरान किए गए कार्यों के चलते प्रिंसिपल वैशाली चड्डा द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर पदोन्नत होकर लेक्चरर बने अध्यापकों ने कहा कि इस स्कूल में सेवा करने के दौरान उन्हें जो अनुभव प्राप्त हुआ उसका अगली सेवा में पूरा लाभ प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक एक जगह पर काम करने के कारण बच्चों के साथ एक विशेष प्रकार का लगाव बन जाता है। अध्यापक अपने विद्यार्थियों को अपने बच्चों से भी अधिक प्यार देता है।

इस मौके पर प्रिंसिपल वैशाली चड्ढा ने कहा कि हर कर्मचारी जीवन में पदोन्नति पाना चाहता है। उन्हें खुशी है कि स्कूल के 3 अध्यापक पदोन्नत हुए हैं। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर लेक्चरर रजनी, लेक्चरर संदीप कुमार सूद, लेक्चरर संजीव शर्मा, लेक्चरर बलवीर कुमार, लेक्चरर बलविंदर कौर ,अशोक कालिया ,लवजिंदर सिंह, पूनम विरदी ,अंकुर शर्मा, राजीव कुमार, सुनील कुमार, रशपाल सिंह ,परमजीत कौर, दलजीत कौर ,रजनीश डडवाल, हिमांशु शर्मा ,अवतार सिंह ,मुकेश कुमार ,राजकुमार ,जसप्रीत कौर, रितु वर्मा आदि भी उपस्थित थे।












