Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur सोमवार को मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करने युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता...

सोमवार को मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करने युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता भी होंगे शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा सैनी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पंजाब में कैप्टन सरकार की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।प्रदेश में हर तरफ हाहाकार मची हुई है।रेत माफ़िया, शराब माफ़िया जैसे गिरोहों का बोलबाला है।आम व्यक्ति बिजली,पानी और सफाई,स्वास्थ्य जैसी मुद्दों पर लड़ाई लड़ रहा है।जिससे अब पंजाब की जनता ने कैप्टन सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।राजा सैनी ने कहा कि घर घर नौकरी देने,प्रदेश को नशा मुक्त करना,बच्चों को पढ़ाई के लिए लेपटॉप देना आदि वायदों से पलटने वाली कैप्टन सरकार के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने भी कमर कस ली है।

Advertisements

राजा सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 5जुलाई, दिन सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशानुसार पंजाब युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भानू प्रताप राणा के नेतृत्व में पूरे पंजाब से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला होशियारपुर से भी भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मण्डल स्तर तक युवा मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here