Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh किसानों को कम-से-कम 8 घंटे निर्विघ्न बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की जा...

किसानों को कम-से-कम 8 घंटे निर्विघ्न बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है: ए. वेनू प्रसाद

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों पर पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) द्वारा धान की बिजाई के लिए रोज़ाना 8 घंटे निर्विघ्न बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। घरेलू बिजली सप्लाई में भारी मांग के बावजूद किसानों को 8 घंटे बिजली दी जा रही है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पी.एस.पी.सी.एल. के चीफ़ मैनेजिंग डायरेक्टर (सी.एम.डी.) ए. वेनू प्रसाद ने बताया कि मौजूदा समय में चल रही धान की बिजाई के मद्देनजऱ कृषि क्षेत्र से संबंधित ज़रूरतों को पूरा करने के लिए विभाग द्वारा प्राथमिक आधार पर राज्य भर के किसानों को कम-से-कम आठ घंटे बिजली की सप्लाई दी जा रही है।

Advertisements

खेती संबंधी गतिविधियों के लिए दी जा रही बिजली सप्लाई संबंधी आंकड़ों का हवाला देते हुए सी.एम.डी. ने बताया कि सरहदी ज़ोन गुरदासपुर, सब-अमृतसर और तरन तारन को शनिवार वाले दिन औसतन 12.4 घंटे सप्लाई जबकि उत्तरी ज़ोन कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और नवां शहर जिलों को इसी दिन औसतन 10.3 घंटे बिजली की सप्लाई प्राप्त हुई। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह दक्षिणी ज़ोन में पड़ते पटियाला, संगरूर, बरनाला, रोपड़ और मोहाली जिलों को इसी समय के दौरान औसतन 9.6 घंटे बिजली की सप्लाई मिली।

बठिंडा, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब और फिऱोज़पुर के इलाकों को इसी दिन औसतन 8.9 घंटे बिजली की सप्लाई प्राप्त हुई। इस तरह इसी सैक्टर को इसी दिन औसतन कुल 9.8 घंटे बिजली की सप्लाई दी गई। सभी क्षेत्रों के लिए सभ्य बिजली सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए चीफ़ मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि लोगों को किसी भी किस्म की परेशानी से बचाने के लिए माँग और सप्लाई समीकरण को जल्द ही संतुलित करने के लिए सभी संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here