Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur भंबोताड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई विशेष बैठक

भंबोताड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई विशेष बैठक

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। संगठन को और मजबूत बनाने के लिए रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की गई । इस मौके पर सतीश कुमार को ब्लॉक समिति कांग्रेस कमेटी तलवाड़ा के जनरल सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारियां प्रदान की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी मोहन लाल ने कार्यकर्ताओं के नाम अपने संदेश में कहा कि एक सच्चा कार्यकर्ता वह है जिसका कार्य तो दिखाई दे परंतु कर्ता (कार्य करने वाला) दिखाई ना दे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अब सभी आपसी मतभेदों को दरकिनार कर एक सामूहिक लक्ष्य की और अग्रसर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर आपके पास एक नेक लक्ष्य और मजबूत इरादा हो तो आपको अपने लक्ष्य पर पहुंचने से दुनिया की कोई ताक़त नहीं रोक सकती। इस अवसर पर प्रीतम ठाकुर प्रधान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तलवाड़ा, कैप्टन सुरेश,सरपंच तिरलोचन, सरपंच कुलदीप, सरपंच करनैल, समिति मैंबर विश्वनाथ, नवल किशोर, धर्मवीर व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here