Tuesday, October 20, 2026
Home National धनवाद में सैर कर रहे जज उत्तम आनंद को आटो ने मारी...

धनवाद में सैर कर रहे जज उत्तम आनंद को आटो ने मारी टक्कर, हुई मौत, दो गिरफतार

दिल्ली: (द स्टैलर न्यूज़) धनवाद मे सैर कर रहे जिला एंव सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद को आटो ने टक्कर मार दी। जिसके कारण जज की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार जज हजीराबाग के रहने वाले थे। उनके पिता व भाई अधिवक्ता और जबकि उनके दो साले आईएएस अधिकारी हैं। पिछले दिन वुधवार को न्यायाधीश उत्तम आनंद को, जब वह सैर कर रहे थे तब एक आटो ने उनको टक्कर मार दी थी जिसके कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना के बारे मे पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच शुरु कर दी ।

Advertisements

पुलिस ने जब इस घटना की सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई वीडीयो देखी तो पता चला कि उत्तम आनंद की एक हादसे में मौत नही हुई हैै जबकि उनकी हत्या साजिश के तहित की गई है । ऐएसपी संजीव कुमार ने बताया कि दुसरे आटो चालक ने न्यायाधीश उत्तम आनंद को खून से लथपथ हुई अस्पताल मे पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि आटो चालक और एक उसके साथी को पकड़ लिया गया है। इस मामले मे धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है । आज हजीराबाग मे न्यायाधीश उत्तम आनंद का अंतिम संसकार किया गया । लेकिन उत्तम आनंद के छोटा भाई सरकार को सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here