Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur बारहवीं कक्षा के शानदार नतीजों ने सरकारी स्कूल अध्यापकों में भरा नया...

बारहवीं कक्षा के शानदार नतीजों ने सरकारी स्कूल अध्यापकों में भरा नया जोश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज एलाने गए 12वीं  कक्षा के शानदार परिणामों ने राज्य के सरकारी स्कूल अध्यापकों में नया जोश भर दिया है। जिले के सरकारी स्कूलों के 18124  विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा दी तथा इनमें से 17025  परीक्षार्थी कामयाब हुए। इस प्रकार जिले की पास प्रतिशतता 93.94 रही।  इस परिणाम के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) शिक्षा सरदार गुरुचरण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह,  शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला तथा सचिव स्कूल शिक्षा श्री कृष्ण कुमार  के नेतृत्व में राज्य के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को कोरोना पाबंदियों के कारण अधिकतर समय स्कूल बंद रहने के बावजूद भी आधुनिक संचार साधनों द्वारा शिक्षा प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। इसी संदर्भ में पंजाब सरकार द्वारा विद्यार्थियों को मोबाइल फोन प्रदान किए गए। जिनका विद्यार्थियों ने खूब लाभ उठाया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल अध्यापकों द्वारा विभाग द्वारा तैयार की गई डिजिटल शैक्षणिक सामग्री को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न एप्लीकेशंस का प्रयोग किया गया। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा एजुकेयर ऐप के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री विद्यार्थियों तक पहुंचाई गई जिसका लाभ निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी उठाया। उन्होंने कहा कि बेशक इस बार कोविड-19 के कारण वार्षिक परीक्षाएं नहीं हुई परंतु राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं के लिए हर संभव तरीके द्वारा उपयुक्त तैयारी करवाई गई थी। 

उप जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) श्री राकेश कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को पूरी तरह कक्षा वाला माहौल प्रदान करने के लिए डीडी पंजाबी टीवी चैनल द्वारा भी लगातार कक्षाएं लगाई गई स्टॉप पिछले सेशन दौरान जब कुछ समय के लिए सरकारी स्कूल खुले तभी सरकारी स्कूल अध्यापकों ने करुणा संकट के दौरान पहले से भी अधिक मेहनत की। प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर इंचार्ज जिला शिक्षा सुधार टीम ने वार्षिक परीक्षाओं में सफल हुए विद्यार्थियों उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को बधाई दी है। जिक्र योग्य है कि इस बार वार्षिक परीक्षाएं कोविड-19 संकट के कारण नहीं हो सकी थी तथा 12वीं जमात का परिणाम विद्यार्थियों की 10वीं 11वीं तथा 12वीं जमात की सारे साल की कारगुजारी को आधार बनाकर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसई के पैटर्न के अनुसार ऐलान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here