Saturday, October 31, 2026
Home National जिला अधिवक्ता संघ की नई कमेटी गठित, वशिष्ठ बनें अध्यक्ष, प्रमोद महासचिव,...

जिला अधिवक्ता संघ की नई कमेटी गठित, वशिष्ठ बनें अध्यक्ष, प्रमोद महासचिव, बिहार राज्य बार काउंसिल ने किया घोषित

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। बिहार स्टेट बार काउंसिल के द्वारा जिला अधिवक्ता संघ बेगूसराय की नई कमेटी का गठन किया है। बिहार राज्य बार काउंसिल नें पत्रांक 1052/21जारी करते हुए इसकी औपचारिक रूप से घोषणा भी कर दी है। तेरह सदस्यीय नई कमेटी में अधिवक्ता वशिष्ठ कुमार अम्बष्ठ को संघ का अध्यक्ष बनाया, जबकि प्रमोद कुमार को संघ का महासचिव बनाया गया है। नई कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर दो सदस्यों क्रमश: अभय शंकर पोद्दार एवं पंकज कुमार झा को मनोनीत किया गया है। वहीं श्री नीरज व चंद्रमौली सिंह को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।

Advertisements

निशा कुमारी एवं मधुसूदन कुमार को असिस्टेंट सेक्रेटरी बनाया गया। कमेटी में अशोक झा को संघ का कोषाध्यक्ष के पदभार को सुशोभित करेंगे। साथ ही साथ संघ के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चार सदस्यों को नामित किया गया जिसमें चंद्र मोहन कुमार, राम बच्चन सिंह, टुनटुन पासवान, प्रिंस राहुल को रखा गया है। उल्लेखनीय है कि संघ में पुर्व कार्य करने वाले अध्यक्ष एवं महासचिव एवं पूरी कार्यकारिणी को बिहार बार काउंसिल के द्वारा निरस्त कर दिया गया है। नव गठित कमेटी के सभी सदस्यों को पुर्व विधायक अवधेश कुमार राय, राजद युवा नेता रूपेश कुमार छोटू, डा. के.के राय, सीपीआई के अंचल मंत्री भूषण सिंह, सहायक अंचल मंत्री प्यारे दास, मुखिया राजेश शर्मा आदि ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here