Saturday, October 31, 2026
Home Chandigarh सरकार और पार्टी लीडरशिप मिलकर काम करेंगी: कैप्टन अमरिन्दर सिंह

सरकार और पार्टी लीडरशिप मिलकर काम करेंगी: कैप्टन अमरिन्दर सिंह

सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)/चंडीगढ़, 31 जुलाईः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज यहाँ स्पष्ट किया कि उनकी सरकार और पार्टी लीडरशिप आने वाली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को पक्का करने के लिए मिलकर काम करेंगी। यहाँ महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के 82वें शहीदी दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समागम के दौरान शहीद ऊधम सिंह स्मारक लोगों को समर्पित करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय पर पार्टी की स्थिति बेहतर है और मतदान तक इसको और मज़बूत किया जायेगा। आगामी विधान सभा मतदान से पहले रोड शो करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड -19 के चलते अभी तक ऐसी कोई योजना नहीं परन्तु यह वायरस अब काबू में है।

Advertisements

हालाँकि उन्होंने कहा कि वह इस सम्बन्धी डाक्टरी माहिरों की सलाह अनुसार कार्यवाही करेंगेे। कांग्रेस पार्टी में सत्ता के दो केंद्र होने संबंधी सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू प्रदेश कांग्रेस के प्रधान के तौर पर और वह मुख्यमंत्री के तौर पर दो अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वह भी तीन बार प्रदेश कांग्रेस प्रधान रहे हैं और पार्टी प्रधान की जिम्मेदारियों से भली-भाँति अवगत हैं। उन्होंने कहा कि इसके इलावा सरकार और पार्टी दो अलग-अलग संस्थाएं हैं जिनकी अपनी भूमिकाएं हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रधान के ताजपोशी समागम के दौरान नवजोत सिद्धू की तरफ से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री, राहुल या प्रियंका गांधी के नाम का जि़क्र न किये जाने संबंधी पूछने पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि यह शायद ही कोई मुद्दा है और उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सिद्धू की तरफ से पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ लगातार मीटिंगों के बारे पूछे एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी प्रधान का फ़जऱ् बनता है कि वह पार्टी के जत्थेबन्दक ढांचे को मज़बूत करे, जोकि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नजदीकी तालमेल रख कर ही संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार को एक टीम के तौर पर काम करना चाहिए क्योंकि विधान सभा मतदान में सिर्फ़ छह महीने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की इच्छाओं पर खरा उतरने का यत्न करेगी जब कि पार्टी प्रधान का फ़जऱ् बनता है कि वह पार्टी को राजनैतिक क्षेत्र में आगे लेकर जाएँ।

आगामी विधान सभा मतदान की रूप -रेखा संबंधी पूछे जाने पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने चुनाव घोषणा-पत्र में किये गए चुनावी वायदों में से 93 प्रतिशत वायदे पूरे कर दिए हैं और जल्दी ही यह 95 फीसद तक हो जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार से पहले आंध्रा प्रदेश में चंद्र बाबू नायडू की सरकार ने 83 फीसद चुनावी वायदों को पूरा करके रिकार्ड कायम किया था। उन्होंने कहा कि बाकी बचे वायदों में से 5 प्रतिशत सिर्फ़ जीएसटी प्रणाली के कारण रहते हैं क्योंकि जब उनकी पार्टी ने घोषणा-पत्र तैयार किया था तो तब वैट प्रणाली थी न कि जी.एस.टी. प्रणाली। खड़गे कमेटी की तरफ से दिए 18 नुकाती एजंडे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में कुछ भ्रामक स्थिति थी क्योंकि उनकी सरकार ने पहले ही इस एजंडे के कई नुक्तों को लागू कर दिया है और बाकी भी जल्द ही पूरे हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले ही श्रीमती सोनिया गांधी और श्री खड़गे को मीटिंग में इस संबंधी बता चुके हैं। कैबिनेट में तुरंत फेरबदल की किसी भी संभावना को रद्द करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने हालाँकि कहा कि वह अपने दिल्ली दौरे के दौरान इस मुद्दे को पार्टी हाईकमान के साथ ज़रूर विचारेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here