Thursday, October 29, 2026
Home Latest मतदान केंद्रों के संबंध में दावे, सुझाव या आपत्तियां 27 अगस्त तक

मतदान केंद्रों के संबंध में दावे, सुझाव या आपत्तियां 27 अगस्त तक

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा । उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि हमीरपुर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर और नादौन के मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इस प्रारूप की प्रतियां आम जनता के निरीक्षण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अलावा सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालयों में भी उपलब्ध करवा दी गई हैं।

Advertisements

  देबश्वेता बनिक ने बताया कि मतदान केंद्रों की इन सूचियों के संबंध में अगर किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो या वह अपना सुझाव देना चाहता है तो वह इन्हें 27 अगस्त तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय या एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here