Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur लायन रणजीत सिंह राणा लायंस क्लब इंटरनैशनल अवार्ड से सम्मानित

लायन रणजीत सिंह राणा लायंस क्लब इंटरनैशनल अवार्ड से सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एसोसिएशन ऑफ लायसं क्लब इंटरनैशनल डिस्ट्रिक-321डी की तरफ से 29 अगस्त को लिली रिजोट जालंधर में डिस्ट्रिक 321डी की स्कूलिंग ज्ञान सागर के मौके पर पूर्व इंटरनैशनल डायरैक्टर लायन विनोद खन्ना ने लायन रणजीत सिंह राणा को एम.जे.एफ आवार्ड व इंटरनैशनल प्रैजिडेंट प्रशंसा सार्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया इस मौके पर डिस्ट्रिक 321 डिस्ट्रिक गर्वनर लायन जीएस सेठी ने लायन रणजीत सिंह राणा की प्रसंसा करते हुए कहा कि आज तक लायन राणा को जो भी जिम्मेवारी डिस्ट्रिक द्वारा दी गई है उन्होंने उसे बाखूबी निभाया है। चाहे स्पोट्र्स का क्षेत्र हो या फिर यूथ अवेयरनेस हो।

Advertisements

लायन राणा हर समय खिलाडि़य़ों का हौंसला बढ़ाने के लिए आगे रहते है तथा जरुरतमंदों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं। इस मौके पर लायन क्लब डिस्ट्रिक 321डी के वाइस डिस्ट्रिक गर्वनर 1 लायन दविंदर पाल अरोड़ा, वाइस डिस्ट्रिक गर्वनर 2 लायन एस.पी सोंधी, डिस्ट्रिक एल.सी.आई.एफ. कोआर्डीनेटर लायन आज्ञापाल सिंह साहनी, पूर्व डिस्ट्रिक गर्वनर सुदीप गर्ग, लायंस क्लब होशियारपुर प्रिंस के प्रधान रत्न चंद भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here