सीनेट उम्मीदवार डॉक्टर हरजोध सिंह के पक्ष में मांगे वोट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट  के चुनाव 26 सितंबर को होने  हैं। इस चुनाव में कूदे 43 प्रत्याशी दिन-रात प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। स्नातक वर्ग का चुनाव छात्रों व पूर्व सीनेटरों के संघर्ष के बाद हो रहा है। इस चुनाव में 3.50 लाख से अधिक मतदाता हिस्सा लेंगे। इस चुनाव के लिए हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड आदि प्रदेशों में बूथ बनाए जा रहे हैं। पीयू के कर्मचारी यहां जाकर चुनाव करवाएंगे। चुनाव की तिथि नजदीक आते देख प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की ग्रेजुएट सीनेट के लिए  होने वाले मतदान के लिए डॉक्टर हरजोध सिंह 12 के पक्ष में वोट मांगने का अभियान जोरों शोरों पर चल रहा है।

Advertisements

सुखप्रीत सिंह ने बताया कि बताया कि डॉक्टर हरजोध सिंह न केवल इस क्षेत्र के लोगों से जुड़े हुए हैं बल्कि वह यहां के विद्यार्थियों की पंजाब यूनिवर्सिटी से संबंधित विभिन्न समस्याओं से भी भलीभांति परिचित हैं। जसवंत सिंह भोगल ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की सीनेट के सभी मतदाताओं से अपील की कि वह डॉक्टर हरजोध सिंह के पक्ष में सर्वाधिक मतदान करके उन्हें विजयी बनाकर शिक्षा तंत्र को मजबूत बनाएं। इस अवसर पर हरजीत सिंह मठारू, बिक्रमजीत सिंह पूर्व काउंसलर, सतवंत सिंह सियाण, हरदेव सिंह कौसल , निरंजन सिंह, जसपाल सिंह, अमरजीत सिंह, जसवंत सिंह भोगल, रजनीश कुमार गुलियानी, नमन कुमार, अंबिका, विकास ठाकुर, अनुराधा, विक्रम चौहान, धर्मेंद्र सिंह, गुरबचन सिंह, सिंगर करण श्यामलाल, मनीष कुमार, अरविंद, सरजीत सिंह, प्रोफेसर रघुवीर सिंह, हरनाम चड्ढा, विशाल गुलाटी, हरमन अरोड़ा, जरनैल सिंह, हरनाम दास, विशंभर दास, बलराम इत्यादि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here