Thursday, October 29, 2026
Home International 5 दिन में दूसरी बार डाउन हुए इंस्टाग्राम और फेसबुक

5 दिन में दूसरी बार डाउन हुए इंस्टाग्राम और फेसबुक

नई  दिल्ली (द स्टैलर न्यूज)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम शुक्रवार की रात एक बार फिर डाउन हो गए। कंपनी ने कहा कि कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म में आई तकनीकी खराबी के चलते ये दोनों प्लेटफॉर्म डाउन हो गए। इसी वजह से कई यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। 5 दिन के अंदर फेसबुक आउटेज का ये दूसरा मौका है। इससे पहले 4 अक्टूबर की रात को फेसबुक के साथ इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप 6 घंटे से भी ज्यादा देर के लिए डाउन हो गए थे। इस बार फेसबुक आउटेज का असर भारत में नहीं हुआ। जिन देशों में फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हुए उनमें अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड और जर्मनी के कुछ हिस्से शामिल रहे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here