Sunday, October 18, 2026
Home International गैर-जरूरी यात्रा के लिए अमेरिका फिर खोलेगा अपनी सीमाएं

गैर-जरूरी यात्रा के लिए अमेरिका फिर खोलेगा अपनी सीमाएं

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। 19 महीने की रोक के बाद अमेरिका नवंबर में गैर-जरूरी यात्रा के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोलेगा। हालांकि, देश में दाखिल होने की इजाजत उन्हीं यात्रियों को दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई होगी। इन नए नियमों की घोषणा अमेरिकी प्रशासन की ओर से आज होगी।

Advertisements

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के बीच वाहन, रेल और नौका यात्रा को महामारी के शुरुआती दिनों से ही बिजनेस जैसी जरूरी गतिविधियों तक सीमित कर दिया गया है। यात्रा पर लगी पाबंदियों में ढील देने के लिए अमेरिका पर मैक्सिको और कनाडा कई महीनों से दबाव डाल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here