Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur जिला रोजगार ब्यूरो में 21 को लगेगा रोजगार कैंप: डिप्टी कमिश्नर

जिला रोजगार ब्यूरो में 21 को लगेगा रोजगार कैंप: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी  कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 के नाजुक समय के बाद इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन के बढऩे व त्यौहारों का सीजन आने के कारण अलग-अलग सैक्टरों में रोजगार की डिमांड बढ़ती जा रही हैं। इनमें मैन्यूफैक्चरिंग, रिटेलज, इंजीनियरिंग, सिक्योरिटी व आई.टी जैसे अलग- अलग क्षेत्रों में रोजगार के काफी मौके बढ़े हैं। मार्किट की इसी डिमांड को पूरा करने व नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से 21 अक्टूबर को रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजगार कैंप में भाग लेने के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार ब्यूरो, एम.एस.डी.सी. बिल्डिंग, पहली मंजिल, सरकारी आई.टी.आई. कांप्लेक्स, जालंधर रोड, होशियारपुर में सुबह 10 बजे अपना बायोडाटा व सर्टिफिकेट लेकर इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस कैंप में नामी कंपनियां जिनमें सोनालिका ट्रैक्टर्ज लिमिटेड(कंपनी पेअ रोल  व पक्के स्टाफ की भर्ती), सोनालिका रोटावेटर, बजाज अलाइंस लाइफ इंश्योरेंस, एस.आई.एस. सिक्योरिटी, प्रीतिका इंजीनियरिंग मेहटियाना व बलोनी इंजीनियरिंग होशियापुर आदि भाग ले रही हैं। कैंप में हैल्पर, हैवी ड्राइवर, आई.टी.आई होल्डरज, अप्रैंटिसशिप, इलेक्ट्रीकल, सिक्योरिटी गार्ड(केवल लडक़ों के लिए जिनका कद 5 फुट 7 इंच हो), वर्कर, कुक व इंश्योरेंस मैनेजर आदि पोस्टों के लिए इंटरव्यू लेने के बाद मौके पर ही भर्ती की जाएगी। सोनालिका रोटावेटर कंपनी की ओर से अनुभवी इलेक्ट्रीकल इंजीनियर व मकैनिकल इंजीनियर की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा मिशन स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत होशियारपुर शहर के अंदर लोगों को अच्छी गारबेज मैनेजमेंट के प्रति जागरुक करने के लिए हाउस टू हाउस सर्वे के लिए 12 मोटीवेटरज की भर्ती भी की जाएगी(जो दसवीं पास व होशियारपुर शहर के निवासी हों)।

अपनीत रियात ने कहा कि चाहवान उम्मीदवार पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, गे्रजुएट, आई.टी.आई(डीजल मकैनिक, मोटर मकैनिक, ट्रैक्टर मकैनिक, फिटर, मशीनिस्ट, वैल्डर), इलैक्ट्रीकल, अप्रैंटिसशिप की योग्यता रखते हों। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही नौकरियो का लाभ लेने के लिए पढ़े-लिखे नौजवान अपने मोबाइल फोन में गुगल प्ले स्टोर में डी.बी.ई.ई. आनलाइन एप डाउनलोड कर नौकरियों की अधिक से अधिक जानकारी लेने के बाद अप्लाई कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here