Sunday, November 1, 2026
Home International 2 सिर वाला बछड़ा बना आकर्षण का केंद्र, जन्म से कुछ ही...

2 सिर वाला बछड़ा बना आकर्षण का केंद्र, जन्म से कुछ ही घंटे बाद मौत

मॉस्को (द स्टैलर न्यूज़)। रूस में एक गाय ने ऐसे बछड़े को जन्म दिया, जो दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया। यह विचित्र बछड़ा देखने में सूअर की तरह लगता है और इसके दो सिर भी हैं। रूस के खाकस्सिया इलाके में रहने वाले किसान की गाय ने इस बछड़े को जन्म दिया था। हालांकि, दुख की बात ये है कि इस म्यूटेंट बछड़े की जन्म के कुछ ही समय बाद मौत हो गई और उसकी मां भी ज्यादा वक्त तक जिंदा नहीं रह सकी।

Advertisements

गाय के इस तरह से जेनेटिक बदलाव के साथ बछड़े को जन्म देने के पीछे जीनोम में बदलाव जिम्मेदार है। मंत्रालय ने कहा कि पशुओं में म्यूटेशन के लिए उनके आंतरिक और बाहरी माहौल जिम्मेदार होते हैं। हाल ही में राजस्थान के धौलपुर जिले में भी एक दो मुंह वाला बछड़ा पैदा हुआ था। उसकी दो गर्दन और दो मुंह थे। जन्म के कुछ घंटों बाद इस बछड़े की भी मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here