Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur माता चिंतपूर्णी चौक में माता की पहली चौकी का श्रद्धापूर्वक किया गया...

माता चिंतपूर्णी चौक में माता की पहली चौकी का श्रद्धापूर्वक किया गया आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। युवा वाहिनी समिति की ओर से माता चिंतपूर्णी चौक में माता की पहली चौकी बहुत ही श्रद्धपूर्वक करवाई गई। होशियारपुर के अलावा दसूहा, टांडा व और भी बहुत दूर-दूर से मां के भक्तों ने चौंकी में पहुंचकर अपनी हाजिरी लगवाई।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, नगर सुधार ट्रस्ट ते चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, मेयर सुरिंदर कुमार, अनुसूचित जाति कमिशन के चेयरमैन विजय सांपला की धर्मपत्नी सुदेश सांपला, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, प्रवीण सैनी, संदीप सैनी, डॉ. लखबीर सिंह, मास्टर मनोज दत्ता, किशन लाल, मिकी पंडित शिव सेवा पंजाब, भारत भूषण वर्मा, दीपक मरवाहा, प्रधान श्याम लाल, भारतीय सनातन महावीर दल के पंजाब अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष मधुसूदन कालिया, भगवान वाल्मीकि सेवा शक्ति के एडवोकेट अजय कुमार, बाबा बालक नाथ प्रबंधक कमेटी के नरेंद्र बग्गा, कैलाश मानसरोवर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, बालाजी क्रांति सेवा से बब्बा हांडा, ब्लड डोनेशन एसोसिएशन से सुमित गुप्ता, जनकल्याण सेवा से नरेंद्र मल्होत्रा, राष्ट्रीय विकास पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मल्होत्रा, नारायण नगर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष व पार्षद अशोक मेहरा, महाराणा प्रताप सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. रणवीर धीर, भवानी तेल से मनीष गुप्ता, श्री बालाजी सेवा परिवार से तरुण खोसला, पार्षद नवाब पहलवान, सुरेंद्र कौर, महावीर दल के कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, युवा वाहनी के अध्यक्ष प्रधान अश्विनी शर्मा छोटा, फ्रूट एवं वेजिटेबल मंडी के अध्यक्ष तरसेम लाल, संजीव अरोड़ा, डॉ. रमन घई, युवा वाहिनी के उपाध्यक्ष दीपक पुरी, महासचिव सुखबीर सिंह मल्होत्रा, राजेश वर्मा, एडवोकेट विकास शर्मा, मीडिया प्रभारी साहिल कुमार वर्मा, सलाहकार राजन पंडित, मनीष शर्मा, विजय कश्यप, गौरव कक्कड़, विशाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता की महिमा का गुणगान किया।

इस मौके पर भजन सम्राट पवन जिंदल एंड पार्टी, साहिल बधवा और अनिल कुमार एंड पार्टी ने बहुत ही आनंदमयी आवाज में माताजी की भेंटों का गुणगान किया। मंच संचालन कृष्ण गोपाल आनंद और प्रमोद शर्मा ने बखूबी किया। इस मौके पर अश्विनी छोटा ने जानकारी दी कि युवा वाहिनी समिति की तरफ से जल्द ही यहां पर माता श्री चिंतपूर्णी चौक को बहुत ही निराला रूप दिया जा रहा है ताकि दूर-दूर से आने वाले भक्तों को भक्ति का एहसास इसी चौक से होना शुरू हो जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here