Sunday, October 18, 2026
Home National भाजपा नेता अजय शर्मा पर अज्ञात बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत...

भाजपा नेता अजय शर्मा पर अज्ञात बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

प्रयागराज (द स्टैलर न्यूज़)। प्रयागराज के फाफामऊ थाना इलाके में भाजपा नेता को अज्ञात हमलावर गोली मारकर फरार हो गए। बदमाशों ने सोमवार रात को इस घटना को अंजाम दिया। गंभीर हालात में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपियों की पहचान और तलाश करने में जुटी हुई है। भाजपा नेता अजय शर्मा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं।
फाफामऊ थाना क्षेत्र के लेहरा गांव में बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। जानकारी के मुताबिक वह रात को किसी काम से बाहर गए थे और रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उनको घेर लिया और उन पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे। लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए। घायल अवस्था में बीजेपी नेता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सुरक्षा की नजर से किसी के भी अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है। घायल बीजेपी नेता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here