राष्ट्रहित में लिए मोदी सरकार के फैसले स्वागतयोग्य: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानूनों को वापिस लेने की घोषणा और करतारपुर कॉरिडोर को पुनः खोले जाने से यह प्रकाश पर्व और भी विशेष बन गया।जिसके लिए समस्त देशवासियों ने मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया है।उक्त विचार भाजपा मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहे।शर्मा ने कहा कि देश के सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की मांगों को मान कर जिस तरह कृषि कानून वापिस लिए है।उससे देश के दुश्मनों के भारत को नुकसान पहुँचाने वाले मंसूबों पर पानी फिर गया है। क्योंकि जब से कृषि कानूनों का विरोध शुरू हुआ है तो राजनीतिक पार्टियों और देश को तोड़ने वाली ताकतों ने किसानों के कंधे पर दुकानदारी शुरू कर दी थी,जो देश के लिए सही नही था।शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस साहसिक निर्णय ने यह साबित कर दिया है कि जनमत की आवाज़ को सुनते है।

Advertisements

इससे पहले तो देश की जनता ने लोगो की आवाज़ दबाने वाली अत्याचारी सरकारे भी देखी है।शर्मा ने कहा कि मोदी चाहते तो कृषि कानूनों की वापिसी की घोषणा अपने कैबिनेट के किसी मंत्री से भी करवा सकते थे लेकिन उन्होंने बिना किसी राजनीतिक लाभ-हानि के यह घोषणा खुद की।वह चाहते तो किसी से संसद में कानून वापिस लेने की बात कहलवा सकते थे।शर्मा ने कहा कि मोदी का सिख समाज के साथ गहरा रिश्ता है गुरु नानक देव जी प्रकाशोत्सव पर उनके सम्बोधन में क्षमाभाव की झलक साफ दिखाई दी। अपने सम्बोधन में मोदी ने गुरु साहिबान की बाणी का उल्लेख भी किया।लोकतंत्र में लोगो की बातों को सुनने से बढ़कर और कुछ भी नही होता जो इसके आधार पर फैसला करता है वही असली नेता है। बैठक में उपस्थित सभी मण्डल अध्यक्ष व महामंत्रियों ने अपनी विधानसभाओं में बूथ स्तर पर कमेटियों का काम पूरा करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि नवां पंजाब भाजपा दे नाल के मूलमंत्र से गांव-गांव शहरों में भाजपा हर घर दस्तक देगी।आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में एक नया सूरज उगेगा जो अपने साथ पंजाब और पंजाबियत के लिए नई ऊर्जा और शक्ति लेकर आएगा। इस मौके पर अश्वनी गैंद, अजय चोपड़ा, गुरजीत सिंह सूरी, बलराम पराशर, अश्वनी कुमार पधराना, जसविंदर सिंह राणा, दिलबाग सिद्धू, विशाल शर्मा, राजकुमार, अजय शर्मा, राजेश शर्मा, रविन्द्र कुमार फौजी, राजीव अरोड़ा, अनेक सिंह, रविन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here