Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी हमेशा ही मानवता के भले के लिए कार्य करती रहेगी: राजिंदर...

रोटरी हमेशा ही मानवता के भले के लिए कार्य करती रहेगी: राजिंदर मोदगिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर द्वारा प्रधान राजिंदर मोदगिल की अगुवाही में रोटरी इंटरनेशनल के प्रोग्राम सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण कैंप (बच्चेदानी के मूंह के कैंसर का टीकाकरण) इन्नरव्हील क्लब व डाक्टर तारू कपूर, अमन अस्पताल के सहयोग से लगाया गया, जिसमें 8 से 14 साल की उम्र की 85 लड़कियों का टीकाकरण किया गया। हर टीके की कीमत करीब 4 हजार रुपए है। इस प्रकार रोटरी क्लब होशियारपुर ने कुल खर्च 3.40 लाख किया।

Advertisements

-रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर ने लगाया सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण कैंप

प्रधान राजिंदर मोदगिल ने बताया कि रोटरी द्वारा पहले भी 4 ब्रैस्ट कैंसर के कैंप मुफ्त लगाए जा चुके हैं। रोटरी हमेशा ही मानवता के भले के लिए कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर प्रोजैक्ट चेयरमैन योगेश चंद्र, प्रोजैक्ट कौंसलर अरुण जैन व सचिव सुमन नैय्यर ने रोटरी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में सुचित किया। कैंप का आयोजन डा. तारू कपूर की देखरेख में अमन अस्पताल के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर रोटेरियन राजिंदर मोदगिल, सुमन नैय्यर, अरुण जैन, योगेश चंद्र, तरणजीत कौर, रवि जैन, टमाटिनी आहलुवालिया व सीमा पाबला मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here