Sunday, October 18, 2026
Home Crime मोहल्ला वाल्मीकि निवासी सौरव की अमृतसर में हत्या, किसी समारोह में भाग...

मोहल्ला वाल्मीकि निवासी सौरव की अमृतसर में हत्या, किसी समारोह में भाग लेने गया था सौरव

होशियारपुर/अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के घंटाघर के समीप स्थित मोहल्ला वाल्मीकि निवासी एक युवक की गत रात्रि अमृतसर में हत्या किए जाने का समाचार प्रकाश में आया है। युवक किसी समारोह में भाग लेने के लिए अमृतसर गया था। जानकारी अनुसार सौरव पुत्र चिलक राज (चान्नो) निवासी मोहल्ला वाल्मीकि घंटाघर गत दिवस अमृतसर में किसी समारोह में भाग लेने गया था।

Advertisements

रात्रि समारोह दौरान ही हुए एक झगड़े दौरान दूसरे पक्ष ने गोली चला दी, जो सौरव को लगी और उसकी मौत हो गई। इस बात का पता चलते ही सौरव के पारिवारिक सदस्य व उनके रिश्तेदार अमृतसर के लिए रवाना हो गए थे। उनके आने के बाद ही सारी बात का पता चल पाएगा। फिलहाल प्राप्त जानकारी अनुसार अमृतसर पुलिस ने इस संबंधी जांच शुरु कर दी थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व पारिवारिक सदस्यों के यहां पहुंचने पर ही सारी बात का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here