Sunday, November 1, 2026
Home Chandigarh ओपी सोनी ने 225 मल्टीपर्पज़ स्वास्थ्य वर्करों को सौंपे नियुक्ति पत्र

ओपी सोनी ने 225 मल्टीपर्पज़ स्वास्थ्य वर्करों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के उप मुख्यमंत्री श्री ओ.पी. सोनी ने आज यहां पंजाब भवन चंडीगढ़ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नयी भर्ती हुई मल्टीपपर्ज़ हैल्थ वर्करों (एम.पी.एच.डब्ल्यू.) (महिला) को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर श्री विकास गर्ग, सचिव स्वास्थ्य, डा अन्देश, डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और डा. ओ.पी. गोजरा, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (प.भ.) भी उपस्थित थे। पंजाब सरकार ने एम.पी.एच. डब्ल्यू. (महिला) के 600 पद भरने के लिए इश्तिहार जारी किया था और आज के समागम में पहले पड़ाव में 225 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए और बाकी उम्मीदवारों को भी आगामी कुछ दिनों में नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।

Advertisements


नये भर्ती उम्मीदवारों को संबोधन करते हुये श्री सोनी ने कहा कि बाबा फ़रीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ सायंसेज़, फरीदकोट के द्वारा इन नियुक्तियों का चयन पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि रोज़गार प्राप्त करना किसी भी व्यक्ति के जीवन में अविस्मरणीय पड़ाव होता है और सरकार उम्मीद करती है कि सभी नव-नियुक्त कर्मचारी अपने प्रोफाइल अनुसार ईमानदारी और मेहनत से ड्यूटी निभाएंगे जिससे आम लोगों को बढ़िया स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हो सकें।


श्री सोनी ने कहा, ‘पंजाब सरकार कोविड-19 महामारी के दौर का बहुत समर्पित भाव से सामना किया है और यह सब स्वास्थ्य कर्मचारियों की 24 घंटे सेवाओं स्वरुप ही हो रहा है। उन्होंने बताया कि हम बड़ी संख्या में मैडीकल अफ़सरों, स्टाफ नर्साें, फार्मासिस्टों, स्वास्थ्य वर्कर, रेडीओग्राफरों, मैडीकल लैबारटरी टैकनीशियन, ईसीजी टैकनीशियन, ओटी असिस्टेंट की भर्ती कर चुके हैं और 800 से अधिक वार्ड अटैंडैंटों की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी होने के नज़दीक है, इन सब पदों को भरकर अपनी स्वास्थ्य प्रणाली में और सुधार करेंगे।


स्वास्थ्य विभाग के अलग-अलग हड़ताली मुलाजिमों से अपील करते हुये श्री सोनी ने कहा कि सरकार उनकी जायज़ माँगें मानने के लिए तैयार है। कोविड 19 के नये रूप ओमिक्रोन और तीसरी लहर के खतरे के इस संवेदनशील दौर के बीच उनको काम पर वापस आना चाहिए क्योंकि उनकी हड़ताल के कारण आम जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने 10 साल की ठेके पर सेवा पूरी कर चुके 36000 मुलाजिमों की सेवाओं को रेगुलर करने के लिए बिल भी पेश किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here