Monday, October 19, 2026
Home Latest हेलिकॉप्टर हादसे में एकमात्र बचने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत...

हेलिकॉप्टर हादसे में एकमात्र बचने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत अभी भी नाजुक

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। तमिलनाडु में 8 दिसंबर को हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में एकमात्र गु्रप कैप्टन वरुण सिंह ही बच पाए थे। उन्हे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Advertisements

उनका इलाज कमांड अस्पताल, बेंगलुरु में चल रहा है। भारतीय वायु सेना अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना अधिकारी के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत 3 ऑप्रेशन होने के बाद भी नाजुक बनी हुई है लेकिन उनकी हालत स्थिर है। वह बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) केपी सिंह भी बेंगलुरु पहुंचे हैं। वह सेना से रिटायर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here