Saturday, October 31, 2026
Home Punjab पार्षद जोगिंदर ने नगर कौंसिल तलवाड़ा के आठ पार्षदों के पक्ष में...

पार्षद जोगिंदर ने नगर कौंसिल तलवाड़ा के आठ पार्षदों के पक्ष में दिया समर्थन

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। कांग्रेस पार्टी की 2017 के विधानसभा चुनावों में जीत के साक्षी रहे “कांग्रेस कार्यालय” (निरंकारी भवन के सामने ) में नगर कौंसिल तलवाड़ा के नौ पार्षदों की एक सभा हुई । इस सभा में “वार्ड नंबर 13 के पार्षद जोगिंदर पाल शिंदा” ने उन सभी आठ पार्षदों के पक्ष में अपना समर्थन दे दिया जो अध्यक्षा श्रीमती मोनिका शर्मा के अयोग्य नेतृत्व के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव को पास करने के लिए अगली मीटिंग की दरकार में है क्योंकि इससे पूर्व गत 28 दिसंबर 2021 को रखी मीटिंग “ड्यूटी मजिस्ट्रेट” के ना पहुंचने के कारण स्थगित कर दी गई थी।

Advertisements

इस समर्थन के उपरांत आठ पार्षदों ने 31 दिसंबर 2021 को कांग्रेस पार्टी से दिए अपने त्याग पत्र को वापिस लेते हुए अपने संदेश में कहा कि उनका समर्पण हमेशा हल्का विधायक दसूहा अरूण डोगरा के साथ है और आगामी चुनावों में नगर की जनता के विकास कार्यों के साथ साथ वह “विधायक अरूण डोगरा “जी की जीत को सुनिश्चित करने हेतु युद्धस्तर पर अपनी अपनी भूमिका अदा करेंगे। इस सभा में सभी उपस्थित पार्षदों ने सर्वसम्मति के साथ नगर कौंसिल तलवाड़ा के अध्यक्ष पद की जिम्मेवार कुर्सी के लिए वार्ड नंबर 13 के “पार्षद जोगिंद्र पाल शिंदा “के नाम की दावेदारी की औपचारिक घोषणा कर दी और एक स्वर में कहा कि उनके अध्यक्ष पद की आधिकारिक घोषणा ” अध्यक्षा श्रीमती मोनिका शर्मा” के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के उपरांत कर दी जाएगी।

इस अवसर पर पार्षद जोगिंदर पाल शिंदा ने सभी पार्षदों के उनके प्रति विश्वास का अभिनंदन किया और अपने संदेश में कहा कि तलवाड़ा नगर के विकास के लिए वह शेष पार्षदों से भी आग्रह करते हैं कि वह उनका साथ दें ताकि तलवाड़ा नगर का सर्वपक्षीय विकास संभव हो । इस मौका पर प्रीतम ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तलवाड़ा,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी मोहन लाल, पार्षद जोगिंदर पाल शिंदा,पार्षद विकास गोगा,पार्षद, तरनजीत सिंह बॉबी,पार्षद सुमन दुआ,पार्षद सुरिंदर कौर ,पार्षद शैली ,पार्षद मुनीश चड्डा ,पार्षद दीपक अरोड़ा,पार्षद परमिंदर कौर एवम दीपक दुआ इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here