ब्लू व्हेल गेम: 17 वर्षिय लडक़ी ने लगाई झील में छलांग

the-suicide-game-girl-jimp-pound-swimmer-save-her

राजस्थान: ब्लू व्हेल गेम की दीवानी एक 17 वर्षिय लडक़ी ने खेल के चक्कर में पहाड़ी पर खड़े होकर झील में छलांग लगा दी। जिसे गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया। जानकारी अनुसार राजस्थान के जोधपुर में एक 17 वर्षिय लडक़ी जिसके पिता बी.एस.एफ. में कार्यरत हैं रात के अंधेरे में घर से निकली और पहाड़ी पर पहुंच कर उसने झील में छलांग लगा दी। लडक़ी को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया।

Advertisements

जब उसे झील से निकाला गया तो उसके हाथ पर ब्लू व्हेल का निशान बना हुआ था। लडक़ी से पूछने पर उसने बताया कि वह अपना टास्क पूरा करना चाहती थी अन्यथा उसकी मां की मौत हो जाती। इसलिए उसने यह कदम उठाया। लडक़ी की बात सुनकर हर कोई हैरान तो था ही साथ ही इस खेल को लेकर बच्चों के प्रति परेशाना भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here