Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकता के ऊपर ’राये ब्यूटी पार्लर’ तथा आकादमी में...

छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकता के ऊपर ’राये ब्यूटी पार्लर’ तथा आकादमी में विचार चर्चा आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला आज यहां नेहरु युवा केन्द्र तथा बहु-रंग कला मंच द्वारा लड़कियों को मेक-अप की प्रारम्भिक जानकारी देने के लिए चलाये जा रहे ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं द्वारा 12 जनवरी से शुरु हुए राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तीसरे दिन राष्ट्रीय एकता के उपर ’राये व्यूटी पार्लर’ तथा आकादमी में विचार चर्चा करवाई गई। इस अवसर पर नाटककार अशोक  पुरी तथा शरनजीत कौर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। राष्ट्रीय एकता पर विचार चर्चा शुरु करते हुए अशोक पुरी ने करतार सिंह सराभा, भगत सिंह तथा दोआबा में बॅबर अकाली लहर द्वारा देशा की आज़ादी में डाले गये योगदान की चर्चा की।

Advertisements

इस अवसर पर वंदना, तृष्णा, दलजीत, सिमरन तथा इंस्ट्रक्टर सपना जयसवाल ने भाग लेते हुए सार्थक विचार पेश किए। इस अवसर पर शरनजीत कौर ने कहा कि एक स्त्री ही बच्चों में देश भक्ति तथा मानवीय मुल्य पैदा कर सकती है। इस अवसर पर इंस्ट्रक्टर सपना जयसवाल ने नाटककार अशोक पुरी तथाा शरनजीत कौर को सम्मानित किया तथा राष्ट्रीय युवा सप्ताह में उनके भाग लेने पर उनका धन्यवाद किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here