Sunday, November 1, 2026
Home Punjab 24X7 हैल्पलाइन नंबर 0181 -2224417 पर की जा सकती है शिकायत दर्ज: घनश्याम थोरी

24X7 हैल्पलाइन नंबर 0181 -2224417 पर की जा सकती है शिकायत दर्ज: घनश्याम थोरी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़): डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने आज लोगों को नज़दीकी टीकाकरण साईटों के बारे में जानकारी देने के इलावा सर्टिफिकेट प्राप्त करने सहित टीकाकरण सम्बन्धित अन्य मुश्किलों के हल में सहायता देने के लिए एक हैल्पलाइन नंबर जारी किया गया। डिप्टी कमिशनर ने इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि हैल्पलाइन नंबर 0181 -2224417 चौबीस घंटे काम कर रहा है, जहाँ लोग अपने कोविड टीकाकरण सम्बन्धित शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। 

Advertisements

उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन को लोगों को अपने टीकाकरण सर्टिफिकेट प्राप्त करने में मुशिकलों का सामना करने की शिकायतें मिल रही हैं, जिसके लिए इस प्रकार की समस्याओं के हल के लिए हैल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हैल्पलाइन उन लोगों को नज़दीकी टीकाकरण साईटों के बारे में जानकारी भी प्रदान करेगी, जो अपना कोविड टीकाकरण करवाना चाहते हैं। घनश्याम थोरी ने लोगों को टीकाकरण के लिए बड़ी संख्या में आगे आने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन की तरफ से जालंधर में 200 से अधिक स्थानों पर मोबाइल कैंप लगा कर टीकाकरण के लिए पुख़्ता प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज से इस बीमारी को जड़ से ख़त्म करना हमारी सभी की ज़िम्मेदारी है और लक्ष्य को सभी योग्य लाभपातरियों के सौ प्रतिशत टीकाकरण के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here