Thursday, October 29, 2026
Home National सोने की कीमत में फिर तेजी, चांदी में गिरावट

सोने की कीमत में फिर तेजी, चांदी में गिरावट

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नई दिल्ली में सोने का भाव मंगलवार को 144 रुपए बढक़र 48,167 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,023 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर चांदी 76 रुपए की गिरावट के साथ 61,607 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।

Advertisements

पिछले कारोबारी दिन में चांदी का बंद भाव 61,683 रुपये प्रति किलोग्राम था। वरिष्ठ विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 144 रुपए की तेजी आई, जो कॉमेक्स सोने की कीमतों में बीती रात हुई तेजी के अनुरूप है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,819 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट रुख के साथ 22.85 डॉलर प्रति औंस के भाव पर थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here