Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur जसपाल पंडोरी ने साथियों सहित डा. राज के हक में किया डोर-टू-डोर...

जसपाल पंडोरी ने साथियों सहित डा. राज के हक में किया डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार

चब्बेवाल (द स्टैलर न्यूज़)। डा. राज कुमार के चुनाव प्रचार दौरान हलका निवासियों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है। इस दौरान जसपाल सिंह पंडोरी बीबी ने अपने साथियों बलविंदर सिंह मान एवं मनजीत बडियाल के साथ गांव बडियाल में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया।

Advertisements

इस दौरान जसपाल सिंह ने कहा कि डा. राज ने अपने कार्यकाल के दौरान हलका चब्बेवाल के विकास के लिए जी तोड़ मेहनत की है तथा उनकी इस मेहनत से हलके का सर्वपक्षीय विकास संभव हो पाया है। जसपाल सिंह ने कहा कि हमारे हलके की भलाई इसी में है कि हम अपने हलके के शेष विकास कार्यों तथा और तरक्की के लिए डा. राज के हाथ मजबूत करें और उन्हें जिताकर विधानसभा भेजें। इस दौरान गांव निवासियों ने जसपाल सिंह को भरोसा दिया कि वह डा. राज के साथ हैं तथा अपने हलके की बेहतरी के लिए उन्हें बड़ी जीत दिलाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here