हर व्यक्ति के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध: जंगीलाल महाजन

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज)। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर आगे बढ़ती है। गरीब, दलित, वंचित, शोषित समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। उक्त बातों का प्रगटावा मुकेरियां से भाजपा प्रत्याशी जंगीलाल महाजन ने अपने चुनाव प्रचार दौरान अलग-अलग गांवों में नुकड़ बैठकें करते हुए गांव फतूवाल में गांव वासियों को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा हलका मुकेरियां में कांग्रेस विधायक विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहे है जबकि हलात कुछ और ही हैं। गाँवो को जाने वाली लिंक सडक़ों की हालत बहुत ही खस्ता हाल है। केवल केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई विकास की योजनाओं से ही क्षेत्र में करोड़ों रुपए के फंडों से विकास हुआ है। कांग्रेस के मंत्री व विधायक अपनी व अपने परिवारों की तिजोरियों को भरने में लगे रहे। पंजाब के खजाने को इन्होने खाली कर दिया। उन्होंने कहा कि मुकेरियां एक पिछड़ा क्षेत्र है इसके विकास के लिए अबतक पर्याप्त प्रयास नहीं किए गए। क्षेत्र में युवाओं के लिए सरकारी कालेज की बहुत बड़ी आवश्यकता है उनकी प्राथमिकता रहेगी कि जीतने के बाद सबसे पहले क्षेत्र में सरकारी कॉलेज खोला जाएगा।

Advertisements

इस समय ठाकुर मान सिंह, पूर्व पार्षद पम्मा पहलवान, कैप्टन दिलबाग सिंह राणा, जगदीश पठानिया, भगवान सिंह, विजय सिंह राणा, राजीव राणा, अशोक कुमार, बैनी राणा, सरबजीत सिंह मुल्तानी, राजेश चिब, बलदेव चिब, दविंदर ठाकुर, दलजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here