
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी एकता नगर में चल रहे श्री रुद्रचंडी महायज्ञ के दसवें दिन श्रद्धालुओं ने आहुति डाली और विश्व मंगल की कामना की। इस मौके पर आचार्य राजिंदर प्रसाद ने बताया कि भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में यज्ञ को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है तथा इसके करने से प्रकृत्ति की शुद्धता के साथ-साथ मानव जाति रोग मुक्त होती है। शाम की सभा में श्रीमदभागवत कथा के सातवें दिन स्वामी केशव दत्त ने भगवान श्री कृष्ण और सुदामा मिलन की कथा का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने ूताया कि सुदामा भगवान श्री कृष्ण का परम भक्त था और उसने कभी भी भगवान से भक्ति के सिवाये कुछ नहीं मांगा था। लेकिन, पत्नी के कहने पर जब वह भगवान से मिलने गए तो द्वारपालों द्वारा रोके जाने पर उन्हें अपनी दशा देखकर लगा कि शायद उनके जैसों से भगवान मिलते नहीं। लेकिन जब भगवान को इस बात का पता चला तो वह सभी कामकाज छोडकर नंगे पांव दौड़ कर आए और उन्होंने अपने बाल सखा को गले लगाकर उसे सिंहासन पर बिठाया और सच्चा मित्र क्या होता संबंधी बताया।

उन्होंने कहा कि अगर हम सच्चे मन से भगवान का स्मरण करते हैं तो भगवान हमारे सभी कष्टों को हर लेते हैं। इस दौरान उन्होंने भगवान के चौबिस गुरुओं का वर्णन करने के बाद ब्रज में गाये जाने वाले होली के रसिया भजन गाकर सभी भक्तों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राकेश मरवाहा, इंद्रपाल सिंह धन्ना, मुकेश डावर, हरीश खोसला, प्रधान रमेश अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, सुभाष अग्रवाल, विकास सिंगला, निखिल अग्रवाल, अशोक कुामर, राजीव शर्मा, गोपी शर्मा, अश्विनी शर्मा, दविंदर वालिया गुरुजी, रमेश गंभीर, नील शर्मा, रमन सैनी, कृष्ण गोपाल शर्मा, मनोज दत्ता, बृज बिहारी, विनोद शर्मा, रमेश शर्मा, शाम मोदगिल, भैवव शर्मा, साहिल शर्मा, विशाल वालिया, एवं रिश्व अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे












