Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur स्पैशल अमृतसरी कुलचे का स्वाद चखना है तो पहुंचे आनंद पीजेरिया, फास्ट...

स्पैशल अमृतसरी कुलचे का स्वाद चखना है तो पहुंचे आनंद पीजेरिया, फास्ट फूड की विभिन्न वैरायटीज भी होंगी उपलब्ध

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): आनंद ढाबा में वैजिटेरियन फूड का स्वाद तो आप सब ने चखा ही होगा अब आनंद ढाबे के मालिक होशियारपुर वासियों को फास्ट फूड का लाजिज स्वाद चखाने के लिए नया कनसैप्ट लेकर आए हैं। आनंद ढाबे वाली गली में (सब्जी मंडी के नजदीक) 14 अप्रैल को बैसाखी वाले दिन ‘आनंद पीजेरिया’ का शुभांरभ किया गया।

Advertisements

आनंद पीजेरिया के मालिक रामेश चंद्र तथा को फाऊंडर मनीष कुमार ने बताया फास्ट फूड कनसैप्ट में अमृतसरी कुलचे की विभिन्न वैरायटीज शहरवासियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अलावा पिज़ा, बर्गर, सैंडविच, शेक आदि भी उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि हमारे इस कानसैप्ट में अमृतसरी कुलचा स्पैशल होगा। इसे खाकर शहरवासी ऊंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहाकि अमृतसरी कुल्चे में आलू कुलचा, गोभी कुलचा, पनीर कुलचा, मसाला कुलचा उपलब्ध होगा। उन्होंने कहाकि आनंद पीजेरिया की सभी आईट्मों को ग्राहक जमाटो तथा स्विगी से भी घर पर आर्डर कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here