Friday, October 30, 2026
Home National हनुमान जयंति पर हिंसा का मामला, जहांगीरपुरी में पुलिस टीम पर पथराव

हनुमान जयंति पर हिंसा का मामला, जहांगीरपुरी में पुलिस टीम पर पथराव

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़): हनुमान जयंति पर शोभायात्रा दौरान जहांगीरपुरी में हिंसा फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस एक्शन में है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद अभी तक 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। सोमवार को इस मामले में जहांगीरपुरी में फिर पथराव की घटना हुई है। दरअसल दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी सोनू चिकना की पत्नी को हिरासत में लेने के लिए जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक स्थित मकान में गई थी। उसी दौरान कुछ लोगों ने घरों से पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी।

Advertisements

सोनू चिकना वही शख्स है जिसने 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के दिन हिंसा के दौरान फायरिंग की थी। हालांकि पुलिस ने बताया कि यह एक छोटी सी घटना थी, आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इधर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि सोशल मीडिया पर हमारी नजर हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो चाहते हैं कि माहौल न सुधरे। सोशल मीडिया पर ऐसी गलत जानकारी और माहौल बिगाडऩे वाली पोस्ट करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा मामले में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। हमारी अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कोई फैक्ट वैरिफाई करना है, तो आप सीधे पुलिस से बात करिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here